मेष राशि
वित्तीय पक्ष मजबूत रहेगा।पुराने मित्रों की याद सताएगी। लीक से हटकर कुछ नया करने का विचार आएगा। परिवार में हर्ष उल्लास का वातावरण रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है।
वृषभ राशि
आमदनी और खर्च का संतुलन बनाकर चलें। जीवनसाथी को उपहार दे सकते हैं। खानपान का असर सेहत पर पड़ सकता है। व्यापार में लाभ की संभावना है।
मिथुन राशि
कोई नया काम आरंभ करने की योजना बनेगी। अापके प्रयास रंग लाएंगे। आपकी बौद्धिक क्षमता में इजाफा होगा। बच्चों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता आएगी। निवेश से लाभ।
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए लाभकारक है। कार्य-व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं। नए प्रोजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। जमीन-जायदाद के मामले में पारिवारिक और आसपास के लोग कुछ परेशानी पैदा करने की कोशिश करेंगे।
सिंह राशि
आज आपको कारोबार की चिंता विशेष रूप से परेशान कर सकती है क्योंकि पिछले काफी दिनों से व्यवसाय नियमिति नहीं है। अस्थिरता आपका पीछा नहीं छोड़ रही है। नौकरी व व्यवसाय आदि के क्षेत्र में यदि आप पूर्ण सुधार चाहते हैं तो आपको आलस्य को त्यागना पड़ेगा।
कन्या राशि
आज थोड़ी भागदौड़ आपको करनी पड़ेगी। उसके नतीजे भी लाभदायक होंगे। फिलहाल तो आप अपने कार्य को उत्साहपूर्ण पूरा करें। कुछ समय बाद इससे भी बेहतरीन रिसर्च आपको प्राप्त होगा।
तुला राशि
आज आप अकारण ही चिंतित और परेशान रहेंगे। सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में विरोधियों की भीड़ आपके सामने खड़ी हो सकती है। आप अपने साहस और बुद्धिमानी से ही इन लोगो को पराजित कर सकते हैं। मन की दुर्बलता व दुर्गुणों का त्याग करें।
वृश्चिक राशि
आज अकस्मात मंगलमय समाचार मिलेगा। मेहनत का प्रतिफल मिलेगा। विरोधी पक्ष भी मित्रता करना चाहेंगे।
धनु राशि
व्यापार में नया अनुबंध हो सकता है। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। बच्चों को उचित मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। पैसों के लेनदेन में चौकस रहें।
मकर राशि
कार्य आसानी से बन जाएंगे। परिवार की किसी विशेष चिंता का समाधान होगा। समाज कल्याण के कामों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे। पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
कुंभ राशि
आध्यात्म और धार्मिक गतिविधियाें में समय दे सकते हैं। जमीन जायदाद के रुके कार्य पूर्ण होने के आसार हैं। व्यापार में अप्रत्याशित सफलता प्राप्त हो सकती है। निवेश लाभदायक। सेहत उत्तम।
मीन राशि
मिलकर काम करने के नतीजे शुभ फलदायी होंगे। नए संपर्क बनेंगे। धार्मिक कार्यों की योजनाएं फलीभूत होंगी। मौसमी बीमारियां हो सकती हैं। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं।भूूमि, भवन के कार्य बनेंगे।
Comments
Post a Comment